रींगस में ट्रैक्टर टैंकर हादसा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त, जाम लगा…

सवारी जीप को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रैक्टर टैंकर, बिजली सप्लाई बाधित

रींगस कस्बे के मठ मंदिर सड़क मार्ग पर स्थित धायल अस्पताल के पास बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सवारी जीप को बचाने के दौरान पानी से भरा ट्रैक्टर टैंकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न हुई।

नगर पालिका के एसआई मुकेश कुमावत के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बाबूलाल जांगिड़ से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह तेज गति से आ रही सवारी जीप को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर टैंकर को नियंत्रित नहीं कर पाए। हादसे में नगर पालिका के रोड लाइट पोल और लाइटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके लिए ड्राइवर को नोटिस दिया गया और चालान काटा गया। इस दौरान, ट्रैक्टर और टैंकर डिवाइडर में फंस गए, जिससे यातायात जाम लग गया। बिजली सप्लाई को बंद कर क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकाला गया और पुलिस ने वाहनों का जाम खोलकर यातायात व्यवस्था सुचारु की।

abtakNewsSikar