’रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 13 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन’

’रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 13 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन’

रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 13 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन

सीकर

रोटरी क्लब सीकर की ओर से सांवली रोड स्थित राठी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष धीरज कँवर एवं सचिव गौरव सोमानी ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर मे 13 जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन कर उनको दवा वितरित की गई।’ ’शिविर में विभिन्न तरह के 13 आपरेशन किए गए। जिनमें मुख्यतः 2 गॉल ब्लैडर, 4 हिस्टरेक्टोमी, 2 पाइल्स, 2 ब्रेस्ट लम्प एवं 3 अन्य ऑपरेशन है।’ ’उक्त शिविर कैम्प में डॉ जी एल राठी, डॉ जितेन्द्र कचोलिया, डॉ दिव्या कचोलिया, डॉ अंकुश राठी, डॉ अनीता राठी, डॉ मोहन परमार ने सेवायें दी। शिविर में राठी अस्पताल के स्टॉफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गई । साथ में क्लब के सदस्य गण पूर्व प्रांतपाल रो. डॉ. बलवंत सिंह चिराना, वरिष्ठ रोटेरियन सुनील मोर, संजय कुमावत, अमर सिंह कविया, गौरव सोमानी एवं अन्य सदस्य रहकर शिविर में सहयोग प्रदान किया ’उक्त शिविर की मुख्य विशेषता यह है कि आपरेशन वर्तमान समय की नवीनतम आधुनिक तकनीक से किए जाते है।’ ’उक्त शिविर रोटरी क्लब सीकर द्वारा दो दशक से भी अधिक समय से चल रहा है जिसमें आसपास के 4 जिलों के मरीज ऑपरेशन के लिए पहुंचते हैं।’

 

 

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS