रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 13 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन
रोटरी क्लब सीकर के द्वारा रविवार को सांवली रोड स्थित डॉ राठी अस्पताल में रोटरी क्लब की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया, क्लब अध्यक्ष धीरज कँवर एवम सचिव गौरव सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया की आज के निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 13 जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन कर उनको लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न तरह के 13 आपरेशन किए गए। जिनमें मुख्यतः बच्चेदानी, ओवेरियन सिस्ट, मायोमेक्टॉमी, हर्निया, हाइपोस्पेडियास, पाइलोनिडल, एनल फिस्टुला, ब्रेस्ट लंप, प्रीऑरिकुलर सिस्ट, लाइपोमा, एक्सिलरी ब्रेस्ट है। उक्त शिविर के संयोजक रो. डॉ दीपक गर्ग और रो. सीए सुनील मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ऑपरेशन रो. डॉ जी. एल. राठी, रो. डॉ एस एल सोनी, रो. डॉ जितेंद्र कचोलिया, रो. डॉ अंकुश राठी, रो. डॉ दिव्या कचोलिया, रो. डॉ अनीता राठी एवं रो. डॉ मोहन परमार द्वारा किए गए शिविर में राठी अस्पताल के स्टॉफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गई । साथ में क्लब के सदस्य गण में पूर्व प्रांतपाल डॉ. बलवन्त सिंह चिराना, रो.अमर सिंह कविया, रो सीए सुनील मोर, रो. लक्ष्मीकांत बियानी, रो.सीए संजय कुमावत, रो. सीए सुशील अग्रवाल, रो. विनोद खण्डेलवाल ने उपस्थित रहकर शिविर मे सहयोग प्रदान किया । उक्त शिविर मे मुख्य विशेषता यह है कि आपरेशन वर्तमान समय की नवीनतम आधुनिक तकनीक से किए जाते है। उक्त शिविर रोटरी क्लब सीकर द्वारा दो दशक से भी अधिक समय से चल रहा है जिसमें आसपास के 4 जिलों के मरीज ऑपरेशन के लिए पहुँचते हैं।