रोटरी क्लब, सीकर द्वारा सीकर के स्टेशन रोड़ स्थित लोहारू स्टैण्ड के पास रोटरी क्लॉक टॉवर लगाया गया है, जिसका उद्घाटन 26 जनवरी, 2025 को किया जायेगा। जानकारी देते हुए रोटरी प्रांत 3056 के पूर्व प्रांतपाल रो. डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने बताया कि रोटरी क्लब, सीकर (प्रांत 3056) द्वारा सीकर शहर में स्टेशन रोड़ पर रोटरी क्लॉक टॉवर लगाया गया है, जिसका उद्घाटन राजस्थान सरकार के शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर सीकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पारीक, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती , नगर परिषद सीकर के निवर्तमान चैयरमेन जीवण खान सहित रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहेंगे।