राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन और आरएसआरटीसी रिटायर्ड संगठन के कर्मचारियों ने सीकर बस डिपो में वेतन और पेंशन की बकाया राशि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर दो महीने से अटके वेतन और पेंशन के जल्द भुगतान की मांग की।
यूनियन के प्रदेश सचिव प्रभुदयाल बाजिया ने बताया कि सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। पहले भी कई बार इस मुद्दे पर अधिकारियों से समझौते हुए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।