रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में भारत दोनों वर्गों में बना विश्व विजेता।
दुबई में आयोजित दिनांक 14 से 18 दिसंबर 2025 को 7वें रोल बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दोनों वर्गों (महिला और पुरुष) में रोल बॉल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस विश्व कप में भारतीय टीम के कोच नवीराज सिंह दूजोद रहे थे। जिनके निर्देशन में भारतीय टीम पिछले एक महीने से लगातार पुणे में कैंप में तैयारी कर रही थे। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में खिलाड़ी के रूप में रीगस (सीकर ) पुरुष वर्ग में महिपाल और महिला वर्ग में अजमेर की प्रीतिका तारावत ने भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम रोल निभाया है। भारतीय टीम कोच नवीराज सिंह दूजोद ने बताया कि पुरुष वर्ग में भारतीय टीम ने ग्रुप बी के लीग मुकाबलों में सऊदी अरब को 16-1, ब्राजील को 11-2 से हराया, जबकि कोंगो से वॉकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 17-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में इजिप्ट को 6-2 से हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में भारत ने केन्या को कड़े मुकाबले में 1 गोल से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने लीग मैच में सऊदी अरब को 25 – 0, पोलैंड को 11 – 0, ईरान को 2 – 1 से हराया और फाइनल में केन्या 3 – 2 से हरा कर विश्व विजेता बने और विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया दिया। इस विश्व कप में तकनीकी अधिकारी के रूप में जयपुर निवासी विक्रम सिंह राठौड़ भी थे। राजस्थान के इन अतिविशिष्ट खिलाड़ियों और कोच नवीराज सिंह दूजोद की उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।