लक्ष्मणगढ़ बस हादसे में 12 की मौत, दर्जनों घायल…

सहकर्मियों को विनीता के निधन का गहरा सदमा, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में सेठों की ढाणी निवासी और पेशे से नर्स विनीता भी शामिल थीं, जो शाम की ड्यूटी के लिए अस्पताल आ रही थीं। हादसे के बाद सहकर्मियों ने घायलों की मदद के लिए विनीता को कॉल किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में मोर्चरी में जाकर सहकर्मियों ने विनीता की पहचान की, जिससे पूरे स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई।

नेताओं और अधिकारियों ने लिया हालचाल
घायलों की सहायता के लिए अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, सांसद अमराराम और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अधीक्षक को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए।

abtakNewsSikar