लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में 23वां फाउंडर्स-डे समारोह…

विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दी अपनी छाप

लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में 23वां फाउंडर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शारदा सिंघानिया ने आर्ट और विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने चित्रकारी कला और विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रेन डिटेक्टर, होम ऑटोमेशन राडार जैसे आकर्षक मॉडल मुख्य आकर्षण रहे।

इस मौके पर शारदा सिंघानिया, ममता सिंघानिया, यूके गुप्ता, डीके सैनी, रजनीश सपरा और डॉ. मनीष शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। एकेडमिक और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ममता सिंघानिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना की, जबकि प्राचार्य दीपक पुरोहित ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बेस्ट हाउस का अवॉर्ड पृथ्वी हाउस को, बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड कृति शर्मा को और सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभा का अवॉर्ड प्रत्यक्ष एस चौधरी को मिला। स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘मुक्तधरा’ का भी विमोचन किया गया। हैडगर्ल जूही क्याल ने आभार व्यक्त किया।

abtakNewsSikar