*लगातार तीसरे वर्ष वर्धमान बना चैम्पियन*
सीकर
यूनिवर्सिटी ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड मैनजमेंट (UEM) द्वारा रेलवे सामुदायिक भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में वर्धमान विद्या विहार स्कूल एवं जैन स्कूल ने चैम्पियन ट्रॉफी जीती। संस्था के अध्यक्ष दीपक संगही ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 4000 रूपए एवं तृतीय पुरस्कार के लिए 3000 रुपए नकद प्रदान किए गए। सचिव संजय संगही ने बताया कि वर्धमान स्कूल एवं जैन स्कूल ने कुल 33000 रूपये के नकद पुरस्कार प्राप्त किये । ड्राइंग प्रतियोगिता में नीतिशा वर्मा ने प्रथम, मैथ्स- प्रो प्रतियोगिता में प्रियम खेतान ने प्रथम एवं निकिता श्रीवास्तव ने द्वितीय, पाथोगोरस स्टार प्रतियोगिता में कृति काबरा ने प्रथम एवं मॉडल प्रतियोगिता में जानवी शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा बायो प्रतियोगिता में वेदिका जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l संस्था प्रधान डॉ. मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि तनुष्का शर्मा, सोहा जोड, नंदिनी साजवानी, नेहा भार्गव, यशु अग्रवाल, किंजल राठौड़ एवं मयंक सोमानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l संस्था के उपाध्यक्ष आशीष जयपुरिया, सह-सचिव रितेश रारा, कोषाध्यक्ष सुशील काला, सदस्य सुनील पहाड़िया, मनोज पाटोदी, प्रियंक गंगवाल, अमित पिराका, कैलाश जयपुरिया, निखिल अजमेरा एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा l