लर्निंग लैंग्वेज फाउंडेशन एवं टाटा ट्रस्ट द्वारा दिल्ली मे राकेश लाटा सम्मानित
दिल्ली
दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन एवं टाटा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सेमिनार में राकेश कुमार लाटा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को सीकर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान एवं टाटा ट्रस्ट के द्वारा टीचिंग लर्निंग सर्वे प्रोग्राम ने किए गए सहयोग के लिए पुरषकृत किया गया इस कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा सचिव संजय कुमार,शिक्षा संयुक्त सचिव अर्चना शर्मा अवस्थी टाटा ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक डॉ धीर जिंगनार अतिथि के रूप में रहे इस राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक कार्यशाला में राजस्थान सहित देश के 10 प्रांतो से शिक्षाविद, शिक्षा अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस, विक्रमशीला, ई आई फाउंडेशन, माधी ट्रस्ट के पदाधिकारी अमरेंद्र शर्मा, पंकज सिंह, नीरज कुमार शामिल रहे.