लायंस क्लब सीकर डायमंड, लायंस क्लब सीकर, व लायंस क्लब सीकर सुरभि द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन चितलांगिया स्कूल, बजाज रोड, सीकर में किया गया। लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई1 अनंता रीजन 12 जोन 2 द्वारा “अनमोल खुशियां सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है। जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. प्रीति जैन के नेतृत्व में, जोन 2 के अंतर्गत आने वाले तीनों क्लब्स को एक साथ सेवा कार्यों में सम्मिलित किया गया है, जिससे अनमोल खुशियों का संदेश सभी तक पहुँचाया जा सके।डायमंड क्लब अध्यक्ष लायन सज्जन अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शांति के संदेश को लेकर अपने रचनात्मक पोस्टर्स के माध्यम से अपनी सोच प्रस्तुत की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को लायंस क्लब सीकर डायमंड द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।लायंस क्लब सीकर के अध्यक्ष लायन शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक धूमधाम और खुशियों भरा मनाया जा रहा है, जिसमें विश्व शांति रैली,वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,पीस पोस्टर प्रतियोगिता,कैंसर अवेयरनेस कैंप,डायबिटीज चेकअप कैंप, ट्रैफिक चिन्ह पहचानो प्रतियोगिता, और प्रभु जनों को भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।इस दौरान क्लब्स के सदस्यों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही शानदार रही। भविष्य में भी ऐसे ही सेवाभावी आयोजन होते रहेंगे। इसका सारा श्रेय हमारे जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. प्रीति जैन को जाता है, जिन्होंने अपने अंतर्गत आने वाले तीनों क्लब्स को एक साथ अनमोल खुशियों से भरपूर परियोजनाओं में शामिल किया है।इस अवसर पर लायन हरिप्रसाद मोदी,लायन अशोक शर्मा,लायन विनोद कुमार अग्रवाल,लायन पवन सर्राफ,सुरभि क्लब से लायन प्रीति रोहिवाल,लायन क्लब डायमंड से सचिव लायन पल्लवी जैन, कोषाध्यक्ष लायन सरोज अग्रवाल,लायन किरण खेतान, लायन मेघा अग्रवाल और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।