लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा हर्षनाथ गौशाला में तुलादान प्रोजेक्ट आयोजित

लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा हर्षनाथ गौशाला में तुलादान प्रोजेक्ट आयोजित

लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा हर्षनाथ गौशाला में तुलादान प्रोजेक्ट आयोजित

सीकर, 29 सितम्बर

लायंस क्लब सीकर प्राइड ने समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को हर्ष रोड स्थित हर्षनाथ गौशाला में तुलादान प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया। यह विशेष सेवा कार्यक्रम क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन मनोज अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने कहा, “गौ सेवा, मानव सेवा का ही एक श्रेष्ठ स्वरूप है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।” उन्होंने बताया कि यह सामूहिक प्रयास न केवल एक प्रेरक उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए सेवा भावना को भी सशक्त करता है।

प्रोजेक्ट का नेतृत्व लायन बबिता अग्रवाल ने किया। उन्होंने तुलादान की परंपरा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को आगे भी सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, लायन अजय अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी, लायन महेश गोयल, लायन ममता अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धा भाव से अपनी सहभागिता निभाई।

क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

abtakhindi newsrajasthanSikarSIKAR NEWS