मानव सेवा के लिए समर्पित सीकर शहर के अग्रणी क्लब “लायंस क्लब सीकर प्राइड ” के द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में सराहनीय प्रयास के रूप में दिनांक 16 मार्च 2025, रविवार को स्थानीय गौरव हॉस्पिटल, रामलीला मैदान, सीकर में रक्तदान महा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवाभावी प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन तपेश त्यागी रहे।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अशोक मेहरिया जी के दुवरा किया गया। इस शिविर में जनमानस नें बढ़चढ़कर भाग लिया तथा शिविर में 119 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
क्लब सचिव लायन डॉक्टर जयराज सोनी ने बताया कि रक्त संग्रह शेखावाटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से किया गया।
शिविर के दौरान क्लब के सदस्यों के साथ साथ गौरव हॉस्पिटल के स्टाफ मेंबर्स ने अपनी बेहतरीन व्यवस्था के साथ शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।
शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, लायन मनोज अग्रवाल, सचिव लायन डॉक्टर जयराज सोनी, लायन तपेश त्यागी, कोषाध्यक्ष लायन सचिन अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी, लायन अजय अग्रवाल, लायन गुड्डी अग्रवाल, लायन त्रिलोक कुमावत, लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी, लायन बबीता जोगाणी,लायन ममता अग्रवाल, लायन बबिता अग्रवाल, लायन रमा बिदावतका, लायन महेश गोयल लायन संतोष कुमावत लायन नंदा तुनवाल लायन अंकित लोहिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।