लायंस क्लब सीकर सनराइज ने आयोजित की पीस पोस्टर प्रतियोगिता…..

लायंस क्लब सीकर सनराइज ने सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के तहत आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,मंडावरा में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

लायंस क्लब सीकर सनराइज ने सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के तहत आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,मंडावरा में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सेवा सप्ताह कॉर्डिनेटर एम जे एफ लायन डॉ संपत्ति मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम पीस बियोंड लिमिट थी।लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रथम स्थान पर हर्षिता कुमावत,द्वितीय स्थान पर कोमल कुमावत,तृतीय स्थान पर राज नंदिनी रही।तीनों को पुरस्कृत किया तथा,हर प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सुशीला आर शर्मा,लायन अरुणा कुमावत,सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

इससे पूर्व सीकर शहर के अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले 8 वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।अध्यक्ष लायन सुगनचंद कुमावत ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र के डॉ जी एल राठी, डॉ आर पी भला,समाज सेवी पन्ना लाल सारडा,श्रीगोपाल सोमानी, सी ए डी डी शर्मा,सी ए प्रहलाद झुरिया,प्रो आई सी तिवारी,प्रो डी पी अग्रवाल को शॉल, नारियल,माला,पुष्प एवं ड्राई फ्रूट्स बॉक्स भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरपर्सन लायन डॉ एन डी मिश्रा, अध्यक्ष लायन सुगनचंद कुमावत, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन दिनेश बियानी,लायन स्वाति बियानी,लायन डॉ वी एल रणवाँ,लायन रविन्द्र शर्मा,लायन अर्चना शर्मा एवं लायन राजीव लोचन शर्मा उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar