लायंस क्लब सीकर सनराइज ने लगाया निशुल्क शुगर एवं बी.पी. जांच शिविर

56 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

सीकर के पंचवटी रेजीडेंसी, शास्त्री नगर, रानी सती रोड में लायंस क्लब सीकर सनराइज एवं डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लेबोरेटरी के तत्वावधान में निशुल्क शुगर एवं बी.पी. जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लॉ. सुगन चंद कुमावत ने बताया कि शिविर में 56 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर संजीव व्यास, बंशीधर अग्रवाल एवं रेजीडेंसी कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

abtakhindi news