लायंस क्लब सीकर सनराइज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

महिलाओं के सम्मान में प्रेरक उद्बोधन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर के एस. ए. प्रज्ञा भारती शिक्षण संस्थान, पिंक हाउस रोड में लायंस क्लब सीकर सनराइज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लॉ. सुगन चांद कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर लॉ. डॉ. प्रियंका मिश्रा एवं लॉ. सुशीला शर्मा ने महिलाओं पर विशेष मोटिवेशनल स्पीच दी, जिसमें सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जागरूकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान की समस्त महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस आयोजन को प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक बताया।

abtakhindi news