जिला मुख्यालय स्थित निजी आईटीआई में सोमवार को अखिल भारतीय कुशवाह सैनी माली महासभा के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लिखीराम कावरे की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महासभा प्रदेशाध्यक्ष गजानंद सैनी ने कावरे के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कावरे के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि समारोह में जिलाध्यक्ष श्रीराम सैनी, नेमीचंद सैनी, सुभाष सैनी, लालचंद सैनी, सुरेश सैनी, सांवरमल, नथमल, त्रिलोकचंद, भानीराम, भंवरलाल, किशन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।