लियो क्लब सीकर ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया…

कच्ची बस्तियों, बस डिपो और फुटपाथ पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए

लियो क्लब सीकर ने आरटीओ कार्यालय के पास कच्ची बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक लियो हेमंत अग्रवाल ने बताया कि यह पहल कच्ची बस्तियों, बस डिपो और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए की गई। स्व. महावीर प्रसाद सर्राफ (पिपराली वाले) की पंचम पुण्यतिथि पर उनके आर्थिक सहयोग से यह कार्य किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब सीकर डायमंड के अध्यक्ष लायन सज्जन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लियो नीरज अग्रवाल, लायन मेघा अग्रवाल, लियो सलोनी अग्रवाल, लियो स्नेहा खेतान, नक्ष अग्रवाल और मोहन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

abtakhindi news