लीलावठी गांव में बुधवार को गौरव सेनानी विकास लांबा की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर शहीद स्मारक में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। गांव के युवाओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर गौरव सेनानी को श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में धर्मपाल, नरेंद्र लांबा, सतवीर, अमरसिंह, संजय, सोमवीर, जोगेंद्र, रामनिवास, राजेश, भूराराम, विक्रम लांबा, अजय लांबा, राजेश झाझड़िया, आशु, संदीप भांभू, सुनील महला, राकेश धायल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।