सीकर जिले की लोसल नगरपालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार ग्रामीणों के विरोध का कारण बन गया है। शुक्रवार को लोसल छोटी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मुख्य चौक पर आमसभा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत को नगरपालिका में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि वे ग्राम पंचायत में संतुष्ट हैं और नगरपालिका में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने राजनीतिक दलों पर स्वार्थ के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पंचायत को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे और मतदान का बहिष्कार करेंगे।