शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में स्नान कर आस्था प्रकट की। श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही स्नान के लिए उमड़ पड़े और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर दान-पुण्य भी किया।
सूर्य मठ के पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का समय 5:03 से 5:55 बजे तक था। शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या पर मौन व्रत, पवित्र स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौन रहकर स्नान और दान कर पुण्य अर्जित किया।