लोहार्गल में गुर्जर समाज की बैठक, जयंती समारोहों पर हुई चर्चा….

4 फरवरी को भगवान देवनारायण जयंती और 10 फरवरी को राजेश पायलट जयंती मनाने की योजना

लोहार्गल धाम में बुधवार को गुर्जर समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने की। समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि 4 फरवरी को भगवान देवनारायण जयंती और 10 फरवरी को राजेश पायलट की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने, और समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से इस बार देवनारायण जयंती पर लोहार्गल धाम स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में सामूहिक रूप से झांकी सजाने का निर्णय लिया गया।

राजेश पायलट की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई। इस बैठक में मोतीलाल गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, सुमेर गुर्जर, विकास गुर्जर, दिनेश गुर्जर, रामकुमार गुर्जर, और देवसेना के रोशन गुर्जर सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।

abtakhindi news