लोहार्गल सूर्य सप्तमी महोत्सव: पहले दिन का भव्य आयोजन…

ध्वज पूजन और सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के साथ महोत्सव की शुरुआत

लोहार्गल में सूर्य सप्तमी महोत्सव का उद्घाटन ध्वज पूजन से हुआ। इस अवसर पर सामूहिक जनदेव संस्कार का आयोजन किया गया, और भगवान आदित्य हृदय स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। लोहार्गल सूर्य मठ के पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बताया कि इस खास दिन पर गांव के बटुकों के साथ लोहार्गल सूर्य मठ के युवराज स्वामी देव प्रपंचाचार्य, रवि शर्मा, रजत शर्मा, मनीष शर्मा, रितिक शर्मा, दुर्गेश स्वामी, देवांशु स्वामी, लकी स्वामी और विशाल शर्मा का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। महंत अवधेशाचार्य महाराज ने सभी बटुकों को शंख चक्र दीक्षा दी और गुरु दीक्षा कार्यक्रम भी संपन्न कराया।

abtakhindi news