वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पर महावीर ढाका को मिला विशेष सम्मान
चुरू
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी हरिराम ढाका के उत्तराधिकारी एवं समाजसेवी श्री महावीर ढाका को उनके सामाजिक योगदान और सेवाभाव के लिए चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि महावीर ढाका का यह सम्मान न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में अर्पिता सोनी (ए डी एम,चुरु), सुनील कुमार (एस डी एम, चुरु), बीजेपी नेता प्रदेश महामंत्री वासुदेव चावला, वसंत शर्मा जिलाध्यक्ष बीजेपी, दीनदयाल सैनी वंदे मातरम जिला संयोजक चुरु, सत्येंद्र सिंह जिलाध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी संगठन चुरु एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।