वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 की प्रारंभिक मास्टर उत्तर कुंजी जारी

वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के मास्टर प्रशन पत्र तथा इनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 एवं 13 नवंबर तथा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के मास्टर प्रशन पत्र तथा इनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

इस के संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव सुनिल पुनिया ने जानकारी दी कि परीक्षार्थियों द्वारा इस उत्तर कुंजी के संबंध में ऑनलाइन आपतियां 22 दिसंबर मध्य रात्रि तक बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज कराई जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है. 

फॉलो करें: फेसबुक    ट्विटर    इंस्टाग्राम    यूट्यूब      वेबसाइट 

Forest GuardForest Guard Recruitment Exam 2022Forest Guord 2022Sarkari ResultSarkari Result 2022