राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड नेशनल ग्रीन कोर जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार स्थानीय संघ दांता के स्काउट गाइड इको क्लब सदस्यों ने वन्य जीव सप्ताह के तहत एक दिवसीय हर्ष पर्वत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने प्राकृतिक हरियाली से आच्छादित पर्वत की सुरम्य वादियों का अवलोकन किया। वन्य जीव संरक्षण एवं संरक्षा की शपथ ली गई। वन्य जीवों के लिए कैले व भोजन सामग्री डाली गई तथा परिंडो में पानी डाला। सेवा कार्य व श्रमदान के तहत पोलिथीन व कचरा संग्रहण कर सुरक्षित निपटान किया गया। भ्रमण दल मे सचिव रामलाल चौधरी, सहायक सचिव फूल मोहम्मद, हनुमान प्रसाद सिंघल, हेमराज कुमावत, तुलसी राम कुमावत,मोहन सिंह महला,पी डी कुमावत, नारायण सिंह महला, संजय रोहिल, पीताम्बर लोरा, दिनेश कुमावत सहित अन्य स्काउट गाइड ,इको क्लब सदस्यों ने भाग लिया।
हर्ष पर्वत पर उत्कृष्ट श्रमदान करने के लिए बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। जनसाधारण से अपील की की हर्ष पर्वत को स्वच्छ रखें वहां पर किसी प्रकार का कचरा नहीं फैलाएं