वार्ड 41 में पानी की समस्या पर हंगामा…

जलदाय विभाग के समक्ष प्रदर्शन के बाद लिखित आश्वासन पर मानी जनता

शहर के वार्ड 41 में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने गुरुवार को जलदाय विभाग के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गोगामेड़ी के पास जुटे प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व पार्षद भावना कच्छावा ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता महेंद्र कांटीवाल और सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने लोगों को हर दूसरे दिन नियमित जल आपूर्ति का लिखित आश्वासन दिया। वार्ड प्रतिनिधियों ने ट्यूबवैल लगाने की मंजूरी पर भी सहमति ली। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नागरिकों और वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे जल संकट के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।

abtakNewsSikar