जिला मुख्यालय स्थित वाल्मीकि मंदिर में शनिवार को संत दिनेशगिरी महाराज के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सत्यनारायण मौर्य सहित अन्य संतों ने भी पूजा अर्चना की। मंदिर के मनोज वाल्मीकि ने बताया कि इस अवसर पर संतों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी संतों और श्रद्धालुओं ने मिलकर भोजन किया।
इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में पवन चांवरिया, मुकेश प्रजापत, श्रीराम शर्मा, कमलेश राव, श्यामलाल हटवाल, हीरालाल चांवरिया, संपत चांवरिया, पप्पू कांगड़ा, मुन्नालाल चांवरिया, नितिन हटवाल, विजय पंवार, विजेंद्र चांवरिया, बंटी पंवार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।