विंग कमांडर दुष्यंत सिंह राठौड़ को वायु सेना वीरता पदक से सम्मानित…

सीकर के चितरंजन सिंह राठौड़ के पुत्र ने खतरनाक हालात में 40 लोगों की जान बचाई

विंग कमांडर दुष्यंत सिंह राठौड़ को वायु सेना वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। वे सीकर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक चितरंजन सिंह राठौड़ के पुत्र हैं। 15 अगस्त 2023 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण महाराणा प्रताप सागर बांध के द्वार खोले गए थे, जिसके चलते गांव जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना को तैनात किया गया।

विंग कमांडर राठौड़ ने अपनी टीम के साथ खतरनाक परिस्थितियों में फंसे 40 लोगों को एयरलिफ्ट किया और उनकी जान बचाई। इस प्रयास के जरिए भारतीय वायु सेना ने करीब 1002 लोगों की जान बचाई थी। इस वीरता के लिए उन्हें वायु सेना वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

abtakhindi news