“विकसित राजस्थान- अग्रणी राजस्थान” के संकल्प में महत्वपूर्ण कदम है यह बजट – नन्द किशोर महरिया…

पूर्व विधायक ने बजट को सर्वस्पर्शी व समावेशी बताया, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष जोर

फतेहपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता नन्द किशोर महरिया ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए 2025-26 के बजट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे “विकसित राजस्थान- अग्रणी राजस्थान” के संकल्प के साथ एक सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट करार दिया। इस बजट में विशेष तौर पर कृषि ,ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचनाओं पर जोर दिया गया है, जो राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। महरिया ने यह भी बताया कि बजट में रोजगार सृजन के लिए किए गए उपाय भी प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएंगे। महरिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जनकल्याण और प्रगति के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

abtakhindi news