विकास खर्रा का राष्ट्रीय स्तर पर साइक्लिंग मे चयन …

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे विकास

सीकर जिले के विनायक काँन्वेंट स्कूल रानोली के छात्र विकास खर्रा का चयन रांची (झारखंड) में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत साइक्लिंग 17 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है | विनायक स्कूल के खेल प्रभारी प्रवीण कुमावत ने बताया कि बचपन से ही साइक्लिंग में रुचि रखने वाले विकास ने विभिन्न स्तरों पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा । राष्ट्रीय स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता 17 से 20 जनवरी को रांची मे होगी और अभी विकास का बीकानेर में प्रशिक्षण चल रहा है | विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश खर्रा ने बताया कि रानोली गांव के विद्यार्थी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना हम सब के लिए खुशी का पल है तथा रानोली सरपंच औकार सैनी, शिश्यूँ सरपंच जयराम खोवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, झाबर मल यादव,गणेश सैनी,प्यारेलाल गहलोत, दिनेश शर्मा सहित ग्रामवासियो ने विकास को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की |

abtakhindi news