विजन कॉन्वेंट स्कूल दूजोद में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के चेयरमैन इंजी. विवेक कालेर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर प्रिंसिपल बीन जोसेफ ने बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि पूर्व की गलतियों से सीखकर सफलता हासिल करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान, कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों का मन मोह लेने वाली थीं। सुनील चौधरी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।