सीकर स्थानीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में 27 फरवरी को आयोजित होने वाली भजन संध्या के लिए पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया श्याम भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन श्री-कल्याण धाम सीकर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा (धर्मगुरू सनातन रत्न की उपाधि से विभूषित) के कर-कमलों द्वारा हुआ इस अवसर पर संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 6 बजे से होगा स्वर्णपदक से सम्मानित प्रसिद्ध भजन सम्राट श्री संतोष शर्मा (रींगस) व प्रेम शर्मा (लक्ष्मणगढ़) द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। श्री पुरूषोत्तम शर्मा (खाटूधाम) के सानिध्य में अखण्ड ज्योत व भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा श्रीमती मंजू लाटा व विद्यालय परिवार ने श्याम भक्तों से अधिकाधिक संख्या में पधार कर भजन संध्या का आनंद लेने का निवेदन किया इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, संस्था प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे, चन्दा शर्मा, विजय माथुर, पायल शुक्ला, यामिनी जैन सहित स्टाॅफगण मौजूद रहे।