विद्याश्रम के छात्र-छात्राओं ने CA,CS में फिर दिखाया दम

विद्याश्रम के छात्र-छात्राओं ने CA,CS में फिर दिखाया दम

विद्याश्रम के छात्र-छात्राओं ने CA,CS में फिर दिखाया दम।

पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम स्कूल में CA,CS परिणाम 2025 में छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लीलावती शर्मा तथा LLP कोचिंग के डायरेक्टर लोकेश कुमार ने किया। संस्था निदेशक श्रीमती मंजु लाटा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी इंटर परीक्षा में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। दिव्या जांगिड व आर्यन खैतान ने C.A. पूर्ण किया तथा 5 छात्र-छात्राओं का चयन C.A. FOUNDATION में हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती पायल शुक्ला ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एच.ओ.डी. बिंसी थॉमस, मनोज तिवाड़ी, उत्तम अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, सहित सभी समन्वयक, स्टाफ सदस्य, एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS