विद्याश्रम के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

विद्याश्रम के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

विद्याश्रम के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण।
पोलोग्राउंड स्थित विद्याश्रम स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक मंजु लाटा ने विद्यार्थियों को पौधों का महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को पौधारोपण की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया और पेड़ों के विभिन्न भागों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में, सभी विद्यार्थियों ने अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। समन्वयक चंदा शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया और पौधारोपण के लाभों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल पायल शुक्ला एच.ओ.डी बिंसी थॉमस सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

 

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update