विधाश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का रजत जयंती समारोह एवं वार्षिक उत्सव “ट्यूलिप 2025–26” धूमधाम से सम्पन्न
सीकर
धोद रोड स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी परिसर में विद्याश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का रजत जयंती समारोह (25वीं वर्षगांठ) एवं वार्षिक उत्सव “ट्यूलिप 2025–26” भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी,पूर्व PWD सचिव सुरेश कुमार मितना टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जगन सिंह चाहर,पवन बुंटोलिया पूर्व सदस्य विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान ,सालासर धाम के यशोदा नंदन पुजारी ,अध्यक्ष प्रकाश पुजारी,बबलू पुजारी ,ताराचंद जालान,राकेश लाटा जिला समन्वयक ,मंजू लाटा , बिमला पांडे अनुराधा पांडेय,गोपाल पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्याश्रम स्कूल राजस्थान का पहला ऐसा संस्थान है, जहां शिक्षकों के सम्मान के साथ इस भव्य आयोजन की शुरुआत की गई संस्कार शिक्षा का यह संगम hai वास्तव में एक अनूठी पहल है। वहीं पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं संस्कारों पर विशेष बल देने की आवश्यकता बताई।
अतिथि गणों एवं विद्यालय प्रबंधन ने रजत जयंती के उपलक्ष्य में सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यालय के ड्राइवरों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय में संस्कार, सहयोग एवं चरित्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
एकलव्य की गुरु-शिष्य कथा का मंचन अत्यंत प्रभावशाली रहा।
मरुधर नृत्य के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली।
रामायण चरित्र चित्रण ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर निदेशक मंजु लाटा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सी.ई.ओ. अनुराधा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों को साझा किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला समन्वयक श्री राकेश कुमार लाटा ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण को जीवन का मूल आधार बनाने का संदेश दिया।
समारोह में संस्थान के योगेश जालान और मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे, प्रियन आर. लाटा, बिमला पांडेय, प्राचार्य समीरशर्मा,प्रकाश शर्मा,शिक्षा विद पवन शर्मा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल शर्मा ,प्रिंसिपल पायल शुक्ला कोऑर्डिनेटर कविता शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का सफल आयोजन विधाश्रम परिवार की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बन गया, जिसने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के संगम का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत