विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया…

मां सरस्वती की पूजा कर बच्चों ने ज्ञान और विद्या की कामना की, प्रसाद वितरण हुआ

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। इस मौके पर बच्चे पीले रंग के वस्त्र पहनकर आए और मां सरस्वती की पूजा करके ज्ञान, बुद्धि और विद्या की कामना की।

बच्चों ने कविता और गीत के माध्यम से अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था की सीईओ अनुराधा पांडे ने बच्चों को बताया कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। कार्यक्रम में संस्था निदेशक मंजू लाटा, प्रिंसिपल समीर शर्मा और स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

abtakhindi news