विद्याश्रम ग्लोबल अकैडमी में हुई डेंटल क्लीनिंग पर जागरूकता वर्कशॉप
सीकर।
विद्याश्रम ग्लोबल अकैडमी में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए डेंटल क्लीनिंग एवं ओरल हाइजीन पर एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता डॉ. एकता शर्मा (माइंड विजन सेंटर)का मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे एवं प्रिंसिपल डॉक्टर समीर शर्मा ने स्वागत किया। डॉक्टर एकता शर्मा ने बच्चों को दाँतों की सफाई और मुख स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि दिन में दो बार ब्रश करना, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करना और नियमित रूप से डेंटल चेकअप करवाना कितना जरूरी है।डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि भी सिखाई और दाँतों को स्वस्थ रखने के उपयोगी टिप्स साझा किए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। वर्कशॉप के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीईओ अनुराधा पांडे एवं मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने डॉ. एकता शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था की सीईओ अनुराधा पांडे ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं। इस अवसर पर संस्था निदेशक मंजू लाटा एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।