विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में मनाया गया ग्रेजुएशन डे

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में मनाया गया ग्रेजुएशन डे

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में मनाया गया ग्रेजुएशन डे

सीकर
विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में ग्रेजुएशन डे समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डायरेक्टर मंजू लाटा, मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे, सीईओ अनुराधा पांडे एवं प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर औपचारिक रूप से उनके शैक्षणिक सफर के अगले चरण में प्रवेश कराया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने सीखने के अनुभव साझा किए, जिससे अभिभावक भावुक और गौरवान्वित नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इसमें स्टार किड परफॉर्मेंस अवॉर्ड, बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड, बेस्ट गर्ल, बेस्ट बॉय, बेस्ट इन डांस सहित कई पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की। सीईओ अनुराधा पांडे ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। अंत में सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSvidhyasaram school sikar