विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में वर्ल्ड हेल्थ डे पर ‘हेल्दी फूड ईटिंग’ वर्कशॉप आयोजित

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में वर्ल्ड हेल्थ डे पर ‘हेल्दी फूड ईटिंग’ वर्कशॉप आयोजित

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में वर्ल्ड हेल्थ डे पर ‘हेल्दी फूड ईटिंग’ वर्कशॉप आयोजित

सीकर।
World Health Day के अवसर पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में “हेल्दी फूड ईटिंग” विषय पर एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने अपने संदेश में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए सही खानपान की आदतें अपनाना बेहद आवश्यक है।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्यागी ने विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने और पौष्टिक एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही खानपान से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी बेहतर होता है।

इस अवसर पर डायरेक्टर मंजू लाटा, मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे, सीईओ अनुराधा पांडे एवं प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सीईओ अनुराधा पांडे ने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS