विद्याश्रम पब्लिक स्कूल ने सीए फाइनल रिज़ल्ट में दर्ज की सफलता…

नयन अग्रवाल बने सीए, विद्यालय व सीकर का नाम रोशन

पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल ने सीए फाइनल रिज़ल्ट में श्रेष्ठता साबित की है। नयन अग्रवाल ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय और सीकर का नाम रोशन किया है। संस्थान के 115 छात्र-छात्राओं ने अब तक सीए और सीएस की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं।

नयन अग्रवाल को उनके इस सफल प्रयास के लिए विद्यालय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, संस्थान प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडे, सीईओ अनुराधा पांडे सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

abtakhindi news