विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह का आयोजन
सीकर।
सीकर स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। खेल समारोह का शुभारंभ संस्था निदेशक मंजू लाटा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
खेल सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में हाउस-वाइज टीमों के विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एच.ओ.डी. बिन्सी थॉमस, को-ऑर्डिनेटर यामिनी जैन सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। खेल सप्ताह ने विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक विकास को बढ़ावा दिया।