विद्याश्रम में कॉमर्स संकाय का शानदार परिणाम, महक सोनी ने किया टॉप

विद्याश्रम में कॉमर्स संकाय का शानदार परिणाम, महक सोनी ने किया टॉप

विद्याश्रम में कॉमर्स संकाय का शानदार परिणाम, महक सोनी ने किया टॉप

सीकर/शेखावाटी।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान विद्याश्रम ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। कॉमर्स संकाय में महक सोनी ने 97.40% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके साथ ही 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में हर्षिता शर्मा (95.80%), गरिमा अग्रवाल (95.40%), निकिता मुवाल (95.00%) ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा 4 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक ,10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक 21विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। सभी बोर्ड परिणामों की शानदार सफलता का जश्न मनाया गया तथा जुलूस निकालकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्टाफ खुशी से झूम उठे और सभी ने मिलकर जश्न में शानदार ठुमके लगाए। संस्थान निदेशक मंजू लाटा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कॉमर्स संकाय ने न केवल सीकर बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला समन्वयक राकेश कुमार लाटा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यालय के शानदार परिणाम की सराहना की और विद्यााश्रम टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में सीईओ अनुराधा शर्मा, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडे, प्रियन आर लाटा, प्राचार्या पायल शुक्ला, एचओडी बिंसी थॉमस, चंदा शर्मा यामिनी जैन, सरिता टेलर, स्नेहल शर्मा, उत्तम अग्रवाल, दीपांकर शर्मा, मुकेश जैन, मनोज शर्मा, जगदीश खीचड़ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update