विद्याश्रम समूह का रजत जयंती समारोह: भव्य श्री श्याम कीर्तन संध्या ने बांधा समां
सीकर
पोलोग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में विद्याश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के तहत भव्य श्री श्याम कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक संतोष व्यास ने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से पूरे सभागार को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रोता झूम उठे और वातावरण पूरी तरह श्याममय हो गया। साथ ही अन्य आमंत्रित कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी धाम के पूज्य संत श्री 1008 महामंडलेश्वर रघुनंदन दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिससे आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ताराचंद जालान, निदेशक मंजू लाटा, विमला शर्मा, दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिला समन्वयक राकेश लाटा, मैनेजर गोपाल पांडे और सीईओ अनुराधा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 25वीं वर्षगांठ पर चेयरमैन ताराचंद जालान एवं निदेशक मंजू लाटा ने शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य योगेश कुमार जालान, प्रियन आर. लाटा, प्रिंसिपल पायल शुक्ला, एचओडी बिंसी थॉमस, कोऑर्डिनेटर चंदा शर्मा, यामिनी जैन, सरिता टेलर, दीपंकर शर्मा, उत्तम अग्रवाल, मुकेश जैन, विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन ने उपस्थित जनसमूह के मन में भक्ति, उल्लास और गर्व की भावना का संचार किया तथा विद्याश्रम परिवार की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा को यादगार बना दिया।