विद्याश्रम स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, छात्र- छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

विद्याश्रम स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, छात्र- छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

विद्याश्रम स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, छात्र- छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ
सीकर
पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिवस कक्षा 2 से 7 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट मंच प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति एवं लोकगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन ताराचंद जालान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निदेशक मंजु लाटा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण किया तथा स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न सहगामी गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त उत्कृष्ट परीक्षा-परिणामों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन चंदा शर्मा, यामिनी जैन एवं सरिता टेलर द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन कीर्ति जैन ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक कृष्णगोपाल पांडेय प्राचार्या पायल शुक्ला, एच.ओ.डी. बिंसी थॉमस एंव कोऑर्डिनेटर्स सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS