विधायक हरलाल सहारण ने राजकीय बालिका उमावि में कमरा बनाने की घोषणा की…

कंबल वितरण कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए

गांव रामसरा के राजकीय बालिका उमावि में विधायक हरलाल सहारण ने अपने कोष से एक कमरा बनाने की घोषणा की। वे बुधवार को स्कूल में विद्यार्थियों को कंबल वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 110 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।

कार्यक्रम में कमल रामसरा, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, वैद्य गोविंदप्रसाद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। भारत विकास परिषद के उमेशचंद्र चौहान, अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, शशि चंदेल, निरंजन चोटिया, बनवारीलाल शर्मा, विमलचंद्र भटनागर, हुकमचंद गौड़, देवेंद्र कुमार, मंजू पारीक, मधुबाला गौड़ आदि भी उपस्थित थे। स्वेटर वितरण सुरेश सरावगी की प्रेरणा से मुरलीधर सर्राफ की ओर से किया गया। संस्थाप्रधान राजवीरसिंह राठौड़ ने आभार जताया।

abtakhindi news