सीबीएसई कैंपस में शनिवार को आयोजित विनायक खेल महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। खेल प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले 120 छात्रों को सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था प्रभारी ममता जांगिड़, अनिता शर्मा, जयंती टांक, स्नेहा माथुर, डिंपल शर्मा सहित स्कूल के स्टाफ और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
सहायक खेल प्रभारी माया सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि संस्था निदेशक रमेश शास्त्री ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दी।