शास्त्री नगर स्थित विनायक स्कूल की युवा प्रबंधन टीम को शनिवार को जयपुर में यंग अचीवर्स 2024 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के पीछे टीम की शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों और एआई सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन का योगदान था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने संस्था के एमडी अजय शर्मा और मोक्षा शर्मा को संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक रमेश शास्त्री ने अवॉर्ड विजेता टीम को बधाई दी।