भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय की छात्रा विनिता सोनी ने द्वितीय स्थान (विपक्ष) प्राप्त किया। विजेता छात्रा का संस्थान के संयुक्त सचिव डॉ. राजेश आचार्य व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गिरीश शर्मा ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में चलवैजयंती गोयनका कॉलेज व मरुधरा कॉलेज को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। महाविद्यालय प्रभारी रजनी जोशी व डॉ. गायत्री शर्मा ने विनिता को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।