विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर विशाल बाइक रैली

युवाओं में रहा जोश जगह -जगह पुष्प वर्षा की गई

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर विशाल बाइक रैली
युवाओं में रहा जोश जगह जगह पुष्प वर्षा की गई

सीकर

सीकर में 1 फरवरी को वार्ड 55 पिपराली रोड भविष्य स्कूल के सामने विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी आज श्रीराम बस्ती, पिपराली रोड पर बाइक रैली का आयोजन किया गया जिस मै हजारों की संख्या मै युवा, महिलाये अपने साधन के साथ रैली मै शामिल हुयी इस अवसर पर कपिल कुमावत, सुरेश,राज कुमार शुभकरण, राजेश, कैलाश,राजपाल, शिवम् आदि युवा साथी मौजूद थे। आयोजन कमेटी ने बताया कि 1 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर मातृशक्ति में
काफी उत्साह है पूरे देश में विशाल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है उसी कड़ी में सीकर में वार्ड 55 में 1 फरवरी को आयोजित हिंदू सम्मेलन को लेकर मातृशक्ति सब जगह जाकर आमंत्रण दे रही है । आयोजन कमेटी ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन मुख्य रूप से हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना को जगाने के लिए आयोजित होने वाला एक व्यापक विचार-मंथन मंच है। वर्ष
2025 2026 में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष
(100 साल पूरे होने) के उपलक्ष्य में भारत के विभिन्न हिस्सों में इन
सम्मेलनों का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है।इस सम्मेलन के
मुख्य उद्देश्य प्राथमिक लक्ष्य हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठाकर संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज सेवा के प्रति जागरूक करना है।
प्रमुख विषय (पंच परिवर्तन) : सम्मेलनों में समाज सुधार के लिए
‘पंच परिवर्तन’ पर जोर दिया जाता है, जिसमें शामिल हैं: सामाजिक समरसता: छुआछूत का उन्मूलन और समानता । कुटुंब प्रबोधन: पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का जागरण । पर्यावरण संरक्षण: जल संरक्षण और प्लास्टिक का त्याग।
स्वदेशी: भारतीय उत्पादों का उपयोग और आत्मनिर्भरता । नागरिक कर्तव्य: समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करना होता है

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS